फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर बिजली व पेयजल का इंतजाम नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर बिजली व पेयजल का इंतजाम नहीं
विज्ञापन

31 स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन जर्जर, निष्प्रयोज्य घोषित
सुरक्षा के लिए भी नहीं है कोई व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के स्वास्थ्य उपकेंद्रों को सुविधाओं से लैस करने की मुहिम को झटका लगा है। कारण यह है कि अधिकतर स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर बिजली के कनेक्शन ही उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे स्वास्थ्य कर्मियों के उपकेंद्र पर निवास और लोगों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मंशा पर पानी फिर रहा है। यही नहीं कई स्वास्थ्य उपकेंद्रों के भवन जर्जर हो गए हैं। पानी और सुरक्षा का इंतजाम तक नहीं है। ऐसे में इन स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर तैनात कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वैसे तो जिले में कुल 251 स्वास्थ्य उपकेंद्र हैं। इनमें से 68 स्वास्थ्य उपकेंद्रों की स्थापना इसी सत्र में हुई है। नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों को अभी किराए के भवन में संचालित किया जा रहा है। जबकि पूर्व में स्थापित 31 स्वास्थ्य उपकेंद्र जर्जर हो चुके हैं, जिन्हें निष्प्रयोज्य घोषित कर दिया गया है। जो स्वास्थ्य उपकेंद्र निष्प्रयोज्य घोषित किए गए हैं, उनमें खलीलाबाद विकास खंड के दुधरा, मगहर, बड़गो, कोल्हुआ, हैंसर बाजार ब्लॉक के चपरापूर्वी, तामा, दौलतपुर, बभनौली, मलौली, बघौली ब्लॉक के अमाएं, महनी, परदेशवा, धनखिरिया, पचपोखरी, बकहा, मेेंहदावल ब्लॉक के भिटियाकला, परसा पांडेय, रानीपुर, सांथा ब्लॉक के मोतीपुर, लोहरसन, सेमरियावां ब्लॉक के ऊंचहराकला, कांटेधीश, बेलहरकला के मंझरिया पठान, रमवापुर, पिपराप्रथम, भेेडौरा-पिकौरा, पौली ब्लॉक के शिवबखरी, रोसया बाजार व नाथनगर ब्लॉक के महुली, मुड़ियारी शामिल हैं। खलीलाबाद विकास खंड के 12 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर बिजली कनेक्शन के लिए करीब दो माह पूर्व विद्युत निगम को पत्र भेजा गया था, इसमें मीरगंज, डड़वा, सिकरी, गड़सरपार, रौरापार, बनकटिया, अशरफाबाद, बड़गो, देवरियागंगा, गिरधरपुर, कर्री व बढै़यपुरवा उपकेंद्र शामिल हैं, लेकिन अभी तक इन स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर बिजली की व्यवस्था नहीं हो पाई है। गिरधरपुर सहित कई ऐसे उपकेंद्र हैं, जहां सुरक्षा के लिए चहारदीवारी की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

जल्द ही उपलब्ध कराएं जाएंगे विद्युत कनेक्शन
जिन स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर बिजली कनेक्शन के लिए स्वास्थ्य विभाग से पत्र प्राप्त हुआ है, वहां पर जल्द ही बिजली कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके लिए निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

-आरके सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत निगम
शासन का भेजी गई है रिपोर्ट
स्वास्थ्य उपकेंद्रों की व्यवस्था में सुधार के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। जहां पर उपकेंद्र जर्जर है, वहां नया भवन बनेगा। अन्य सुविधाओं के लिए जल्द ही कदम उठाए जाएंगे।
-डॉ. मोहन झा, एसीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें