फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्राकृतिक खेती अपनाकर आमदनी बढ़ाएं किसान

Fri, 19 Jun 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत जनपद स्तरीय प्राकृतिक खेती की कार्यशाला का आयोजन विकास भवन स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में किया गया। इसमें विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। जिले की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने प्राकृतिक खेती को अपनाने जाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि जैसे भी हो रासायनिक खाद एवं दवाइयां से खेतों का बचाव किया जाना चाहिए। प्राकृतिक खेती से उर्वरा शक्ति को कैसे बढ़ा सकते हैं, इसका पूरा प्रयास होना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि आधुनिक तरीके से आए हुए पौधों को किसान जरूर अपने खेतों में लगाए, जिससे उनकी आमदनी दुगनी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी ने रसायन खादों के दुष्प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह समस्त जंतुओं एवं मानव के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है। उन्होंने आह्वान किया कि परंपरागत खेती का व्यापक प्रचार प्रसार होना चाहिए। विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि 2014 में ऐसे व्यक्ति को बागडोर सौंपा गया, जिसने किसानों को उनकी वर्तमान स्थिति से उठाया। किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, ऋण मोचन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुकन्या योजना, सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास, इज्जत घर, उज्ज्वला योजना की शुरुआत कर देश के प्रधानमंत्री ने एक नई मिसाल कायम की।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, डीएम आलोक कुमार, एसपी संदीप कुमार मीना, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी,अजय कुमार गौतम, विजय बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें