महुली। नाथनगर ब्लॉक के पुत्सर स्थित एडीवी इन्वेंशन एकेडमी को मंगलवार को प्रशासन ने सील कर दिया। एकेडमी के सीलिंग की प्रक्रिया को अवैध बताते हुए प्रबंधक अनिल कुमार प्रजापति ने डीएम को पत्र भेजकर विद्यालय की सीलिंग प्रक्रिया रद्द करने की मांग की है। प्रबंधक का कहना है कि विद्यालय सरकार से मान्यता प्राप्त है और नीति आयोग के एनजीओ दर्पण पोर्टल पर पंजीकृत संस्था के तहत संचालित हो रहा है। आरोप है कि संबंधित अधिकारियों ने बिना विधिक प्रक्रिया पूरी किए विद्यालय सील कर दिया है।