फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर किसान की मौत

Sat, 27 Apr 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बखिरा क्षेत्र के तिलाठी गांव की घटना, डंठल में लगी आग को बुझाने के लिए ट्रैक्टर कर रहे थे स्टार्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बखिरा। क्षेत्र के तिलाठी गांव में बृहस्पवितार की देर रात खेत के डंठल में आग लग गई थी। उसी दौरान आग बुझाने के लिए ट्रैक्टर स्टार्ट करने के दौरान किसान के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ गया। जिससे पहिए के नीचे आने से किसान की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
तिलाठी गांव निवासी किसमती देवी ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार की शाम को गांव के निकट स्थित एक खेत में मौजूद डंठल में आग लग गई थी। पछुआ हवा होने से आग गांव की ओर तेजी से बढ़ रही थी। आग को आगे बढ़ने से रोकने के लिए खेत में जुताई के उद्देश्य से पति संतोष यादव (45 वर्ष) कई दिनों से खड़े ट्रैक्टर को स्टार्ट कर रहे थे, लेकिन ट्रैक्टर स्टार्ट नहीं हुआ। बाद में ट्रैक्टर के नीचे बैठकर सेल्फ से स्टार्ट कर रहे थे।
विज्ञापन

ट्रैक्टर गियर में होने की वजह से चालू होकर पति संतोष के ऊपर चढ़ गया। गम्भीर रूप से घायल संतोष को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लेकर चले गए, लेकिन डाॅक्टरों ने देखते ही पति को मृत घोषित कर दिया। पति के शव को लेकर वह घर आ गई। कार्रवाई के लिए किसमती ने पुलिस को तहरीर में दी है।
विज्ञापन

किसान संतोष यादव की मौत से पूरा परिवार बिखर गया। घर मे संतोष ही एक मात्र कमाऊ सदस्य थे। परिवार में पत्नी किसमती देवी, बेटा संदीप यादव 19 वर्ष, सचिन 18 वर्ष व बेटी सुजीता 16 वर्ष है। संतोष की मौत से परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें