फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली गिरने से किसान की मौत
विज्ञापन

मेंहदावल। शनिवार को बिजली गिरने से चपेट में आए सांडेकला गांव निवासी किसान की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सांडेकला निवासी 50 वर्षीय छोटेलाल यादव पुत्र लोटन यादव शनिवार की सुबह खेत में गए। धान की रोपाई के लिए ट्रैक्टर से खेत की जुताई करवा रहे थे। उसी दौरान तेज बारिश शुरू हुई और बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से किसान छोटेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। एसओ जयवर्द्धन सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से चपेट में आए किसान की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें