फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहूलियत : बरईटोला में 5.54 करोड़ की लागत से बनेगा कल्याण मंडपम

Sun, 01 Jun 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कल्याण मंडपम की फोटो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत कल्याण मंडपम बनाया जाएगा। इसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन नियत शुल्क जमा करके किया जा सकेगा। इसमें विवाह आदि भी किए जा सकेंगे। इससे नगर पालिका की आय में वृद्धि होगी। इसके साथ ही साथ कम शुल्क में लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

शहरवासियों को आने वाले दिनों में लोगों को महंगे लॉन और मैरिज हॉल की बुकिंग से छुटकारा मिल सकता है।
इसके लिए शहर आधुनिक सुविधा युक्त कल्याण मंडपम बताया जाएगा। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। शहर के बरईटोला में इसका निर्माण कराए जाने की योजना है। इसके बनने से शहरवासी को इसका लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए प्रशासन ने कल्याण मंडपम बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसकी स्वीकृति मिल गई है और इसके लिए 5.54 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है।
जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू कराए जाने की तैयारी है। इसके बनने से शहर के एक लाख की आबादी को शादी-विवाह समेत अन्य आयोजनों में सहूलियत मिलेगी। यह कल्याण मंडपम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें बड़ा विवाह मंडपम, बैठने के लिए विशाल हॉल और कमरे बनाए जाएंगे, ताकि आयोजन के दौरान कोई असुविधा न हो। आयोजनों के दौरान कैटरिंग, सजावट और डीजे जैसी सेवाओं से जुड़े व्यवसायियों को भी एक अच्छा अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें