फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मगहर स्टेशन पर नहीं रुकतीं एक्सप्रेस ट्रेनें

Sun, 30 Mar 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कबीर निर्वाण स्थली मगहर का रेलवे स्टेशन 
विज्ञापन
मगहर। पूर्वोत्तर रेलवे के आदर्श श्रेणी स्टेशनों की सूची में मगहर शामिल है। यहां मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं है। जबकि यह स्टेशन दर्शनीय एवं पर्यटन स्टेशनों की सूची में भी शामिल है। रेलवे ने मगहर स्टेशन पर यात्रियों के लिए मात्र दो पैसेंजर और एक एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की सुविधा दी है।
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध महान समाज सुधारक संत शिरोमणि संत कबीर की महापरिनिर्वाण स्थली मगहर में स्थित है। निर्वाण स्थली से लगभग एक किमी की दूरी पर गोरखपुर लखनऊ रेल खंड पर मगहर स्टेशन है। कबीर निर्वाण स्थली की महत्ता को देखते हुए स्थानीय स्टेशन दर्शनीय व पर्यटक स्टेशनों की श्रेणी में शामिल है।
कबीर निर्वाण स्थली को विकसित कर विश्व के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए पर्यटन मंत्रालय योजना बना कर काम कर रहा है। कबीर समाधि व मजार का दर्शन करने आने वाले पर्यटकों को गोरखपुर अथवा खलीलाबाद स्टेशनों पर ट्रेनों से उतर कर दूसरे साधनों टेंपो, ई रिक्शा आदि से आना पड़ता है। जिससे समय और पैसे दोनों का अपव्यय होता है।
विज्ञापन

नगर के चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी, सपा नेता सेराज खान, परवेज कौसर, खलील खान, हफीजुल्लाह, राहुल कन्नौजिया, त्रिलोकनाथ वर्मा, गुलाम हुसैन, मुश्ताक खान आदि ने कहा कि मगहर स्टेशन आदर्श स्टेशन की श्रेणी में आने के बावजूद कोरोना काल के समय से इंटरसिटी एक्सप्रेस, लखनऊ बरौनी एक्सप्रेस का ठहराव पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। सिर्फ बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव है। एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की सुविधा नहीं होने से पर्यटकों व यात्रियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें