फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हसवापार में दो साल बाद भी नहीं बन सका खेल मैदान

Mon, 08 Jun 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सांथा। विकास खंड की ग्राम पंचायत हसवापार में खेल मैदान का निर्माण दो वर्षों से अधूरा पड़ा है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। सभी ने खेल मैदान की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।
गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर पर नदी किनारे बन रहा यह खेल मैदान अब तक पूरा नहीं हो सका है। शासन की महत्वाकांक्षी योजना पर जिम्मेदार अनदेखी कर रहे हैं तथा कोरम पूरा करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

हसवापार गांव के रत्नेश कुमार श्रीवास्तव, धर्मेंद्र चौधरी, रामकिशन यादव, ओम प्रकाश यादव, रामचंद्र, घनश्याम यादव, सुनील कुमार आदि का आरोप है कि खेल मैदान के निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। करीब 15 लाख रुपये की लागत से यह मैदान 14वें वित्त आयोग और मनरेगा योजना के तहत बनना था। कार्य अधूरा रहने से युवाओं के सपनों पर पानी फिर रहा है, लेकिन जिम्मेदार इसकी अनदेखी कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि मैदान का निर्माण गांव से दूर नदी के किनारे किया जा रहा है, जिससे बरसात में चारों तरफ पानी भर जाता है, और मैदान उपयोग के योग्य नहीं रहेगा। ऐसे में स्थान का चयन करना भी सवालों के घेरे में हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच कराकर निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी विजयंत सिंह ने बताया कि मुझे इस मामले में जानकारी नहीं है। मामले की जांच की जाएगी, जो भी अनियमितता मिलेगी उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें