फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भूमि चिह्नित होने के एक साल बाद भी नहीं हुआ बिजली घर का निर्माण

Sun, 11 May 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने कस्बे में विद्युत उप केंद्र के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर पंचायत ने बिजली घर के लिए दो बार भूमि चिह्नित कराया। मगर भूमि के चिह्नित होने के एक साल बाद भी विद्युत घर के निर्माण कार्य नहीं शुरू हो सका। मगहर विद्युत सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या से निजात दिलाने के बिजली निगम विद्युत घर निर्माण कराने का निर्णय लिया। ताकि नगर के विद्युत उपभोक्ता को निर्वाध रूप से विद्युत की सप्लाई हो सके और विद्युत फाल्ट की जटिल समस्या से निजात दिलाया जा सके। इसके लिए शासन से विद्युत सुधार योजना के तहत बिजली घर निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद निगम ने नगर पंचायत मगहर से भूमि उपलब्ध कराने के लिए पत्राचार किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी के नेतृत्व में अगस्त 2023 को सभासद अवधेश सिंह, ईओ वैभव सिंह व नगर के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में हल्का लेखपाल ने बिजली घर के लिए मगहर खास को चिह्नित कर उसकी पैमाइश किया था। जिसका क्षेत्रफल राजस्व अभिलेख के अनुसार लगभग आठ बिस्वा बताया गया। उक्त जमीन राजस्व अभिलेख में विद्यालय के खेल मैदान के रूप में दर्ज है। जिसे अधिग्रहित कर विद्युत निगम को सौंपने की बात कही गई थी।
बाद में उक्त भूमि पर जाने के लिए विद्युत निगम ने रास्ता व भूमि का एरिया कम बताया। उसके बाद नगर पंचायत ने दूसरी भूमि चिह्नित कर विद्युत निगम की दी थी। लेकिन वहां का भी एरिया कम होने होने पर निर्माण न हो सका। एक साल का समय बीत जाने के बाद भी पावर हाउस का निर्माण नहीं हो सका है। इसे लेकर कस्बा क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को निराश ही हाथ लगती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें