फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू

Wed, 19 Mar 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन का कार्य बुधवार को शुरु हो गया है। बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के पहले दिन प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के बाद कापियों का मूल्यांकन दो केंद्राें पर शुरु हुआ। इस दौरान कुल 10,135 कापियों का मूल्यांकन किया गया। इसमें इंटरमीडिएट की 5,665 और हाईस्कूल की 4,470 कापियों की मूल्यांकन शामिल है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक हरिचंद्र नाथ ने बताया कि दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें एचआर इंटर कालेज खलीलाबाद में बुधवार को इंटरमीडिएट की कापियों का मूल्यांकन हुआ। इसके लिए 398 डिप्टी हेड लगाए गए थे। दूसरी तरफ राजकीय कन्या इंटर कालेज खलीलाबाद में हाईस्कूल की कापियों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें 4470 कापियों का मूल्यांकन किया गया है। यहां पर 52 डिप्टी हेड व 210 परीक्षक लगाए गए थे।
उन्होंने बताया कि मूल्यांकन से पूर्व कापियां जांचने में लगाए गए कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए। उन्होंने बताया कि आगे भी कापियों का मूल्यांकन का कार्य तेजी से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले दिन कापियों के मूल्यांकन का कार्य सकुशल संपन्न हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें