डुमरियागंज। नगर पंचायत के राप्ती नदी किनारे परशुराम वाटिका के पास 28 व 29 जनवरी को राम-राम दंगल का आयोजन हो रहा है। दंगल स्थल का शनिवार को ईओ महेश प्रताप श्रीवास्तव ने स्थलीय निरीक्षण किया।
जिसमें सुरक्षा को लेकर दंगल के चारों तरफ बैरिकेडिंग किए जाने के लिए बांस-बल्ली लगाए जाने और दंगल स्थल की साफ-सफाई कराए जाने के लिए नपा कर्मियों को निर्देशित किया गया।