फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीएमसीटी मार्ग पर फिर बढ़ा अतिक्रमण, आवागमन हुआ दुश्वार

विज्ञापन
सेमरियावां ब्लाक के सामने दुकानदारों का अतिक्रमण 
विज्ञापन
सेमरियावां। बीएमसीटी मार्ग के किनारे सेमरियावां ब्लाॅक की बाउंड्री से सटी जमीन पर धीरे-धीरे फिर से दुकानदारों ने कब्जा जमा लिया है।
विज्ञापन

अतिक्रमण होने की वजह से लोगों को वाहन पार्किंग करने में परेशानी होने लगी है। मजबूरी में लोग सड़क पर ही वाहन पार्किंग कर रहे हैं। इस वजह से जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। सेमरियावां ब्लाॅक की बाउंड्री से सटी जमीन पर धीरे-धीरे दुकानदारों का अतिक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। ब्लाॅक से सटी जमीन पर धीरे-धीरे फास्ट फूड, मांस-मछली की दुकानें सहित रेहड़ी-खोमचे वालों ने फिर से कब्जा कर लिया है। जमीन पर कब्जा होने की वजह से लोगों को वाहन पार्किंग करने में समस्या हो रही है।
वसीम खान, इजहार अहमद, इरशाद अहमद, राज कुमार आदि ने बताया कि सेमरियावां में किसी दुकान, शो रूम या मार्ट के पास अपना पार्किंग स्थल नहीं होने के कारण खरीदारी करने वालों के वाहन सड़क पर खड़े हो रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

। इस वजह से जाम की समस्या बढ़ रही है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
दुकानों के सामने चार पहिया और दो पहिया वाहन खड़े होने से आवागमन में ही समस्या हो रही है। सोमवार को सेमरियावां की साप्ताहिक बाजार के दिन जाम की समस्या और बढ़ जाती है। लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें