फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जेई के व्यवहार से नाराज कर्मियों ने एसडीओ को सुनाई पीड़ा

Fri, 14 Jun 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर में तैनात अवर अभियंता के व्यवहार से खिन्न होकर बृहस्पतिवार को संविदा कर्मचारी भड़क गए। क्षेत्र के दस बारह कर्मी सब स्टेशन पहुंच गए। जानकारी पाते ही एसडीओ पहुंच गए। समझा-बुझाकर नाराज कर्मियों को मनाया। भरोसा दिया कि उनके साथ अन्याय नहीं होने पाएगा। सिस्टम के तहत ही कार्य लिया जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत सब स्टेशन हरिहरपुर पर जब से नए अवर अभियंता ने कार्यभार ग्रहण किया हैं। तब से नए नए विवादों को लेकर वह हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। विद्युत संविदा कर्मचारी सुहेल, अजीत, दिलीप, ओमजी यादव, चाडांल कुमार की मानें तो उन्हें जेई द्वारा बेवजह प्रताड़ित किया जाता है। बगैर सुरक्षा किट मुहैया किए ही जबरजस्ती पोल पर चढ़ने के साथ सप्लाई व मरम्मत का काम कराया जाता है।
इतना ही नहीं कड़ी धूप में बेवजह कार्य कराने के लिए परेशान करते रहते हैं। आधी रात को फोन करके परेशान किया जाता है। कुछ संविदा कर्मियों ने नाम नही छापने की बात पर बताया कि बुधवार देर रात अवर अभियंता दो संविदा कर्मी के फोन नहीं उठाने पर वाट्सएप ग्रुप पर उनके सेवा समाप्ति की बात लिखी गई। कर्मचारियों का कहना था कि उनका शोषण होता है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जेई की कार्य प्रणाली से असंतुष्ट कर्मचारी पावर हाउस हरिहरपुर पहुंचे। एसडीओ पंकज कुमार द्वारा समस्या का निस्तारण करा देने की बात पर कर्मचारी माने। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की समस्या सुनी गई है। उनकी समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें