फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुस्तकालय के विकास और दसे उपयोगी बनाने पर जोर

Thu, 08 Jan 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीडीओ जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार जिला पुस्तकालय समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। सीडीओ ने पुस्तकालय के विकास, उन्नयन, संवर्धन एवं और उसे उपयोगी बनाने पर जोर दिया। साथ ही हस्तांतरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. सबीहा मुमताज ने पुस्तकालय समिति के सचिव के रूप में जिला पुस्तकालय समिति की बैठक का शुभारंभ किया। सीडीओ ने पुस्तकालय के जल्द से जल्द हस्तांतरण के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय जिला पुस्तकालय के भवन की बाउंड्री कराने के निर्देश दिए। राजकीय पुस्तकालय के रीडिंग कक्ष में एसी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। राजकीय पुस्तकालय में पाठकों की बढ़ती हुई संख्या के मद्देनजर कुर्सी आदि की समुचित व्यवस्था पर जोर दिया।
बैठक में कॅरिअर काउंसिलिंग एवं तनाव प्रबंधन कार्यक्रम के साथ ही अन्य संस्थाओं में समय-समय पर होने वाले आयोजन के लिए सेवा अधिकारी को दायित्व सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि पाठकों से प्राप्त सूची के अनुसार प्रतियोगी पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। पुस्तकालय के लिए सुरक्षाकर्मी की व्यवस्था किए जाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल, डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ, प्राचार्य जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान डॉ. सबीहा मुमताज, जिला युवा कल्याण अधिकारी आरपी सिंह, प्रशासनिक अधिकारी जिला पंचायत आशुतोष पाल, प्रो. प्रताप विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें