जिला कारागार में खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता बंदी हुए पुरस्कृत-स्रोत न्यायालय
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में चल रहे राष्ट्रीय युवा सप्ताह के क्रम में जिला कारागार में चल रहे शीतकालीन खेलकूद का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने विजयी बंदी प्रतिभागियों को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया।उन्होंने कहा कि खेल कूद से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक मजबूती, अनुशासन, टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और तनाव से राहत मिलती है, साथ ही यह जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा और सफल करियर के अवसर भी प्रदान करता है। यह व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में मदद करता है, जिससे सामाजिक कौशल और बेहतर निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है।
उन्होंने जिला कारागार से छूटने तथा समाज के मुख्य धारा से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह, चीफ डिफेंस काउंसिल अन्जय कुमार श्रीवास्तव, जेलर आरकेवर्मा, डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह, हरिकेश सिंह समेत कारागार के बंदी मौजूद रहे।