फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अध्ययनरत स्कूल से तय होगी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की पात्रता

Tue, 17 Jun 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिहरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। नवोदय विद्यालय समिति ने आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई तक निर्धारित की है। अभ्यर्थी कक्षा तीन से पांच तक जिस स्कूल से शिक्षा प्राप्त किया होगी, उस स्कूल की स्थिति के हिसाब से उसे शहरी या ग्रामीण माना जाएगा।
विज्ञापन

छात्र नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए इच्छुक हों, नवोदय समिति की वेबसाइट https://navodaya.gov.in पर अपना आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा के प्राचार्य आनंद कुमार मिश्र ने दी है।
उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी जिस जिले के नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन कर रहा है उसी जिले के किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा पांचवीं में सत्र 2025-26 में अध्ययनरत होना चाहिए।
विज्ञापन

छात्र आवेदन करते समय यह सावधानी जरूर बरतें कि उनका अध्ययनरत स्कूल शहरी है या ग्रामीण। साथ ही कोई भी उम्मीदवार दूसरी बार नवोदय प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र नहीं होगा।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का जन्म 01-05-2014 से पहले और 31-07-2016 के बाद नहीं होना चाहिए। आवेदन पोर्टल पर अभ्यर्थी का मूलभूत विवरण जिनमें राज्य, जिला, खंड, आधार संख्या, अपार आईडी और पेन संख्या, निवास प्रमाण पत्र आदि भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें