फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने दिया धरना

Mon, 26 May 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते हुए विद्युतकर्मी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने सोमवार को एक्सइएन कार्यालय पर धरना दिया। जिसमे कर्मियों ने कहाकि संघर्ष समिति और जूनियर इंजीनियर्स संगठन एक साथ मिलकर आंदोलन चलाएंगे।
विज्ञापन

इंजीनियर मनोज कुमार ने कहा कि बिजली कर्मियों की हड़ताल की कोई नोटिस न होते हुए भी पावर कार्पोरेशन प्रबंधन हड़ताल थोपना चाहता है और अनावश्यक तौर पर ऊर्जा निगमों का कार्य का वातावरण बिगाड़ रहा है। निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान लगातार बिजली कर्मियों को निर्देश दिया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को कोई तकलीफ न होने पाए।
संघर्ष समिति ने कहा कि अनावश्यक तौर पर पावर कार्पोरेशन प्रबंधन कार्य का वातावरण बिगाड़ रहा है और बड़े पैमाने पर हड़ताल के नाम पर बिजली कर्मचारियों को उत्पीड़नात्मक नोटिस दी जा रही है जबकि हड़ताल की कोई नोटिस ही नहीं है। संघर्ष समिति के पदाधिकारी इंजीनियर लक्ष्मण मिश्र ने कहाकि आंधी तूफान के बाद बिजली व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करें जिससे उपभोक्ताओं को कोई तकलीफ न हो।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के पदाधिकारी अजय कुमार चौरसिया ने कहा है कि निजीकरण विरोधी आंदोलन में बिजली कर्मचारी पॉवर कार्पोरेशन प्रबंधन के साथ असहयोग कर रहे हैं। उपभोक्ताओं को साथ लेकर चल रहे हैं और उपभोक्ताओं की समस्याएं अटेंड की जा रही है ।
इस अवसर पर ई के एन शुक्ला, ई. केएल यादव, ई. अभय सिंह, धनंजय सिंह, चंद्र भूषण, दिलीप सिंह, शैलेन्द यादव, राघवेन्द्र सिंह, सुनील कुमार प्रजापति, नारायण चंद्र चौरसरिया, दिलीप कुमार, श्रवण प्रजापति, धीरेंद्र यादव, पुष्पेंद्र भारती, प्रदुम्न कुमार, विजय कुमार, विजय वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें