फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने दिया धरना

Tue, 09 Dec 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
अधीक्षण अ​भियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मी-स्रोत बिजली निगम
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण व कर्मचारियों के उत्पीड़न के विरोध में मंगलवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने कहा कि 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली बैठक में आंदोलन को तेज करने की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के पदाधिकारी इंजीनियर राजेश कुमार ने कहा कि निजीकरण कर्मचारियों व उपभोक्ताओं के हित में नहीं है। ऐसे में किसान संगठनों और अखिल भारतीय ट्रेड यूनियनों के साथ आंदोलन को तेज किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली में 14 दिसंबर को बैठक में रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 संपूर्ण बिजली क्षेत्र के निजीकरण के लिए लाया गया है। इसका राष्ट्रव्यापी विरोध किया जाना बहुत जरूरी है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी इंजीनियर अमित सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मचारी और इंजीनियर एक साल से अधिक समय से पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इसी बीच भारत सरकार ने पूरे देश के ऊर्जा क्षेत्र का निजीकरण करने के लिए इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। यह स्वीकार नहीं किया जाएगा।
धरना में इंजीनियर मुकेश गुप्ता, इंजीनियर अनंत यादव, दिलीप सिंह, दुर्गा प्रसाद, सुनील प्रजापति, नारायण चंद्र चौरसिया, दिलीप मौर्य, आशीष कुमार, भास्कर पांडेय, विजय कुमार, श्रवण प्रजापति धीरेंद्र यादव, वीरेंद्र मौर्य, मनोज यादव, आर्यन कुमार आदि कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें