बरदहिया बाजार में बिजली के तार से निकल रही चिंगारी।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
बरदहिया बाजार में टकराए विद्युत तार
निकली चिन्गारी, आग लगने की आशंका से व्यापारी रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शनिवार की देर शाम कपड़ा मंडी बरदहिया में विद्युत तारों के आपस में टकराने से अफरातफरी मच गई। विद्युत आपूर्ति ठप होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
बरदहिया बाजार में सप्ताह में दो दिन रविवार व सोमवार को मंडी लगती है। इसके लिए व्यापारी शनिवार से ही जुटने लगते हैं। साथ ही शाम को दुकानें भी सज जाती हैं। देर शाम को अचानक खंभे पर लटके तारों के टकराने से तड़तड़ाहट की आवाज के साथ चिंगारी निकलने लगी। इससे वहां अफ़रा-तफ़री मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे तो कुछ व्यापारी कपड़ों को समेटने में जुट गए। इसी बीच बिजली गुल हो गई। कुछ माह पूर्व बरदहिया बाजार में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से भारी क्षति हुई थी। व्यापारियों ने मांग की कि बिजली के जर्जर तारों को बदला जाए। ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो। बाजार निवासी श्याम बिहारी, प्रदीप कुमार आदि ने कहा कि कई जगह बिजली के तार जर्जर हैं और आपस में उलझे हुए हैं। इससे डर का माहौल बना हुआ है। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण आरके सिंह ने कहा कि जर्जर व उलझे तारों को ठीक करने के निर्देश कर्मचारियों को दिए गए हैं। जल्द ही इसमें सुधार दिखाई पड़ेगा।