महुली। नाथनगर ब्लाॅक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलहरा की समूह सखी, पोषण सखी, कृषि सखी ने खंड विकास अधिकारी नाथनगर को शिकायती पत्र दिया। मांग की है कि बैंक सखी ब्लाॅक नाथनगर कलस्टर ब्लॉक मिशन प्रबंधक निष्कर्ष मिश्र द्वारा संबंधित कलस्टर का कार्य संपादित किया जाता है।
आरोप है कि अधिकारियों ने एक पक्ष को सुनकर कार्रवाई प्रस्तावित करते हुए निष्कर्ष मिश्रा को कार्य मुक्त कर दिया और ममता यादव को भी जिले से संबद्ध कर दिया गया। आरोप है कि इस कार्रवाई से कलस्टर का सभी काम प्रभावित हो रहा है।
सखियों ने कलस्टर ब्लॉक मिशन प्रबंधक निष्कर्ष मिश्रा और ममता यादव को दुबारा विकास खंड नाथनगर में पांच कार्य दिवस के अंदर कार्य पर वापसी कराने की मांग की है।
वापसी न होने पर चेताया कि सभी ग्राम पंचायत के कैडरों द्वारा कार्य बहिष्कार किया जाएगा।