फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महुली आयुर्वेदिक अस्पताल में पेयजल का संकट

विज्ञापन
आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने लगा हैंडपंप उगल रहा बालू।
विज्ञापन
हरिहरपुर। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय महुली में पेयजल की सुविधा नहीं है। इसके चलते अस्पताल में तैनात चिकित्सा कर्मचारियों और इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों व तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


महुली स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल पर पीने के पानी का इंतजाम नहीं है। अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीज और उनके तीमारदार राजमन, उदयभान, रमेश चंद्र, विद्यावती देवी ने आदि बताया कि अस्पताल के सामने लगा हैंडपंप से पानी की जगह बालू निकल रहा है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को पीने के पानी का इंतजाम न होने से उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है।
पेयजल संकट से चिकित्सा कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मजबूरी में कर्मचारी पानी अपने साथ लेकर अस्पताल पहुंचते हैं। अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट राम वृक्ष ने बताया कि अस्पताल के बाहर लगा हैंडपंप काफी दिनों से खराब है। ऐसे में उसकी मरम्मत कराए जाने की जरूरत है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें