फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जल को बचाए रखना आवश्यक

विज्ञापन
जल संरक्षण का संदेश देते साइकिल क्लब के सदस्य। स्रोत- संगठन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुनिया इस समय जल संकट की ओर बढ़ रही है। विश्व में जल बचाए रखना आवश्यक है। समय रहते जल की आवश्यकता को नहीं समझा गया तो कोरोना जैसे हालात होंगे। इसलिए लोगों को जल संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन

यह बातें पर्यावरण व जल संरक्षण के संकल्प को लेकर 40 किलोमीटर की साइकिल यात्रा करके खलीलाबाद पहुंचे गोरखपुर के मार्निंग साइकिल क्लब की टीम के सदस्यों ने कही। रविवार को सुबह 6:00 बजे गोरखपुर के राप्तीनगर से महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने इस टीम को झंडी दिखाकर रवाना किया। टीम के सदस्यों में राजवीर सिंह, पंकज श्रीवास्तव, अखिलेश उपाध्याय, अरुण बथवाल, राजन श्रीवास्तव, विक्रम श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
टीम कबीर निर्वाण स्थली मगहर में जल संरक्षण का संदेश देने के बाद खलीलाबाद स्थित समय माता मंदिर पर पहुंची। वहां भी लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही मां समय जी मंदिर में दर्शन भी किया। वहां लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद लोग साइकिल से गोरखपुर के लिए वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें