सीएचसी बेलहर में दवा खाकर अभियान का शुभारंभ करते अतिथि।
संतकबीरनगर। जिले में फाइलेरिया नियंत्रण अभियान शुरू हो गया है। पहले चरण में रविवार को पौली और बेलहर ब्लॉक में इसे शुरू किया गया है। चिकित्सकों और मौजूद लोगों ने फाइलेरियारोधी दवा खाकर अभियान को शुरू किया।
बेलहर सीएचसी पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र निषाद एवं अधीक्षक डॉ. मनीष पांडेय ने अभियान का उद्घाटन किया, इस दौरान खुद दवा खाई। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि बेलहर व पौली ब्लाॅक में अभियान शुरू किया गया है।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए 62 सुपरवाइजर के साथ ही 313 टीमें लगाई गई हैं। इसके लिए पर्याप्त दवा मंगा ली गई है। लोगों को सामने ही दवा खिलाई जाएगी।
एक वर्ष से कम आयु के बच्चों को यह दवा नहीं दी जानी है। साथ ही गर्भवती महिलाएं के अलावा गंभीर रोग से बीमार लोगों को भी ये दवाएं लेनी वर्जित है।