फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास व सुंदरीकरण: संतकबीरनगर का मेहदावल बाईपास चौराहा, DM की पहल पर हुए ये दो बड़े काम- अब मिलेगी बड़ी राहत

Sat, 13 Jul 2024 11:01 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर

सार

शहर के मेंहदावल बाईपास चौराहे के चौड़ीकरण में रुकावट डालने वाली पानी की टंकी और वाटर कूलर को प्रशासन ने हटवा दिया है। इसके हटने से सड़क के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का रास्ता साफ हो गया है। अब यहां सर्विस लेन और विकास के अन्य कार्य तेजी से होंगे। साथ ही जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
इसी मेंहदावल चौराहे को होगा सुंदरीकरण, डीएम महेंद्र सिंह तंवर( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के मेंहदावल बाईपास चौराहे के चौड़ीकरण में रुकावट डालने वाली पानी की टंकी और वाटर कूलर को प्रशासन ने हटवा दिया है। इसके हटने से सड़क के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का रास्ता साफ हो गया है। अब यहां सर्विस लेन और विकास के अन्य कार्य तेजी से होंगे। साथ ही जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


शहर को सेफ सिटी के तहत विकसित करने के लिए कार्य हो रहे हैं। इसी के तहत मेंहदावल बाईपास चौराहे का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण कराया जाना है। पूर्व में यहां पर दोनों पटरियों के किनारे दीवार खड़ी की गई, ताकि आने-जाने में समस्या न हो। साथ ही पाथ-वे का निर्माण कार्य चल रहा है।

बस्ती की ओर से आने वाले वाहन जो मेंहदावल की ओर जाएंगे, उसके लिए सर्विस लेन बनाया जाना है, लेकिन इसमें पानी की टंकी और वाटर कूलर बाधा बने थे, जिसे प्रशासन ने हटवा दिया है। ये कार्य होने से चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन

मेंहदावल चौराहे पर से हटाई गई पानी की टंकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब मेंहदावल बाईपास पर यात्रियों के बैठने के लिए बेंच आदि लगाए जाएंगे। साथ ही फव्वारा बनाया जाएगा। वाहनों को चौराहे से करीब दो सौ मीटर दूर खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके।

बस का इंतजार करने वालों यात्रियों के लिए बैठने की होगी व्यवस्था

मेंहदावल बाईपास चौराहे के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण से परिवहन निगम की बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। अभी यात्रियों को खुले आसमान तले खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है, लेकिन जब यहां बैठने की व्यवस्था हो जाएगी तो यात्री यहां बैठकर बसों का इंतजार कर सकेंगे। इसके अलावा गोरखपुर जाने वाले मार्ग पर एक नया वाटर कूलर स्थापित हो चुका है, जिससे पेयजल की समस्या दूर हुई है।

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि शहर को सेफ सिटी के तहत विकसित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत मेंहदावल बाईपास के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का कार्य शुरू कराया गया है। चौड़ीकरण में पानी की टंकी व वाटर कूलर बाधा बने हुए थे, जिसे हटवा दिया गया है। जल्द ही तेजी से कार्य कराए जाएंगे। इससे लोगों को सहूलियत मिलेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें