फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़कड़ाती ठंड: DM पहुंचे जरूरतमंदों के बीच, वितरित किए कंबल- खिल उठे चेहरे; अलाव जल रहे या नहीं, खुद जांचा

Thu, 02 Jan 2025 11:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर

सार

डीएम महेंद्र सिंह तंवर देर रात शहर के भ्रमण पर निकले। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पूरवा स्थित रैन बसेरा, रेलवे स्टेशन तथा मेंहदावल बाईपास आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। रैन बसेरा के निरीक्षण के दौरान डीएम ने वहां पर रुके लोगों से बातचीत की तथा व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
कंबल वितरित करते डीएम महेंद्र सिंह तंवर - फोटो : स्त्रोत- सूचना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने मंगलवार की देर रात शहर के रैन बसेरा और जलवाए गए अलाव स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने रैन बसेरा में ठहरे लोगों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही असहाय लोगों में कंबल का वितरण किया।

विज्ञापन


डीएम महेंद्र सिंह तंवर देर रात शहर के भ्रमण पर निकले। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पूरवा स्थित रैन बसेरा, रेलवे स्टेशन तथा मेंहदावल बाईपास आदि का स्थलीय निरीक्षण किया।

विज्ञापन

मेंहदावल बाईपास पर अलाव का निरीक्षण करते डीएम महेंद्र सिंह।
रैन बसेरा के निरीक्षण के दौरान डीएम ने वहां पर रुके लोगों से बातचीत की तथा व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित किया कि रात में खुले आसमान में कोई आम जनमानस न रहें, इस बात का विशेष ख्याल रखा जाए। भ्रमण के दौरान रेलवे स्टेशन तथा मेंहदावल बाईपास पर असहाय लोगों को कंबल का वितरण किया तथा पर्याप्त मात्रा में अलाव जलाने के लिए नगर पालिका खलीलाबाद के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम सदर शैलेश दुबे, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक व लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें