फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तामेश्वरनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सावन मास के दूसरे सोमवार को सोमवार को जिले के प्रसिद्ध प्राचीन तामेश्वर धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन और जलाभिषेक किया। अधिकारियों ने जिलेवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

पूजन के बाद डीएम और एसपी ने मंदिर परिसर में सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रवेश और निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल प्वाइंट और पुलिस ड्यूटी प्वाइंट का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारु बनाए रखने और भीड़ प्रबंधन को लेकर मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
एसपी ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता और पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने को कहा। उन्होंने कहा कि सावन मास और कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिले के प्रमुख शिवालयों और धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, पेयजल, स्वच्छता और आपातकालीन सेवाओं की भी समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जाए।
एसपी ने श्रद्धालुओं से प्रशासन और पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सावन के दूसरे सोमवार को तामेश्वर धाम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस की सक्रियता बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें