फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मुख्यमंत्री के आगमन से विकास की होगी नई शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। प्रदेश के मुख्यमंत्री के जनपद आगमन से विकास की नई शुरूआत होगी। 567 करोड़ की परियोजनाओं का मुख्यमंत्री शिलान्यास करेंगे। यह महत्वाकांक्षी विकास योजना जनपद के विकास को नई गति देने का कार्य करेगी।
विज्ञापन

यह बातें मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। कहा कि मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री कई विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र की जनता में उत्साह बना हुआ है। मुख्यमंत्री की काशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में 11 अगस्त को होने वाली जनसभा और विकास कार्यों का लोकार्पण ऐतिहासिक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें