संतकबीरनगर। डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संस्थान अयोध्या में बृहस्पतिवार को आयोजित 70वीं प्रदेश स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में बस्ती मंडल की तरफ से बाबा वासुदेव दास इंटर कॉलेज अलीनगर के बालक एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें मंडल की टीम उपविजेता रही। खेल सचिव जोखू प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता में छह बालक तथा पांच बालिकाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
छात्रों में हरिशंकर, अतुल, मनोज, विनीत, जिगर, एवं कृष्ण सिंह तथा छात्राओं में श्वेता, प्रतिभा, शिल्पा, अनामिका एवं अनुष्का शामिल रही। सब जूनियर बालक वर्ग में बस्ती मंडल की टीम उपविजेता रही। बाबा वासुदेव दास इंटर कॉलेज अलीनगर के छात्र कृष्णा सिंह ने इस टीम से प्रतिभाग किया। संवाद