फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी की मौत हो गई। उसे अचेत अवस्था में लाया गया था। वह गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के लोनिया गांव की रहने वाली थी अस्पताल प्रशासन की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई। जिला अस्पताल से जारी मेमो के अनुसार, 11 नवंबर को किशोरी को परिजन संयुक्त जिला चिकित्सालय के आकस्मिक कक्ष में लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने उसे मृत अवस्था में पाया। उसकी पहचान दिव्या (15) पुत्री हरिश्चंद्र, निवासी ग्राम लोनिया, थाना सहजनवां, जिला गोरखपुर के रूप में हुई। अस्पताल प्रशासन की ओर से सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी गई।
किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि अस्पताल की सूचना के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद ही आगे की जानकारी दी जा सकेगी। परिजन से घटना के संबंध में जानकारी की जा रही है।र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें