फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एक फिजियोथेरेपिस्ट के सहारे जिला अस्पताल

Sat, 25 Jan 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ओपीडी में मरीज का फिजियोथैरेपी करते डॉ बलवंत।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में मात्र एक फिजियोथेरेपिस्ट के सहारे है। जिससे मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। प्रतिदिन फिजियोथेरेपी के लिए 30 से 35 मरीज आ रहे हैं। कई मरीज बिना फिजियोथेरेपी कराए चले जा रहे हैं। जिसको लेकर परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

मरीजाें को गर्दन दर्द, पैर में दर्द, कमर में दर्द व अन्य समस्याओं को लेकर चिकित्सक फिजियोथैरेपी की सलाह देते हैं। जिला अस्पताल में फिजियोथेरेपी के लिए एक फिजियोथेरेपिस्ट की तैनात है, जो मरीजों की फिजियोथेरेपी करते हैं। प्रतिदिन 30 से 35 मरीज फिजियोथेरेपी के लिए आते हैैं। एक ही फिजियोथेरेपिस्ट होने के चलते मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। एक मरीज में बीमारी के अनुसार करीब 15 से 20 मिनट तक फिजियोथैरेपी होती है। जिसकी वजह से मरीजों को परेशान होना पड़ता है।
हालांकि मशीनें पर्याप्त हैं। मरीज सुंदरी ने बताया कि गर्दन में हमेशा दर्द बना रहता है। डॉक्टर ने फिजियोथैरेपी को कहा है, यहां पर आई तो अभी इंतजार करना पड़ रहा है। यही हाल अन्य मरीजों का था। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि एक फिजियोथेरेपिस्ट की तैनाती है, वहीं मरीजों की फिजियोथैरेपी कर रहे हैं।र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें