संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइंस से बुधवार को बदायूं जनपद में तीसरे चरण का मतदान कराने के लिए पुलिस फोर्स रवाना हुई। एएसपी शशि शेखर सिंह ने पुलिस बल को निर्देश देकर रवाना किया। जिले से 16 अप्रैल को प्रथम चरण में चुनाव ड्यूटी के लिए 16 उपनिरीक्षक, 210 मुख्य आरक्षी व आरक्षी व 20 अप्रैल को द्वितीय चरण का चुनाव कराने के लिए अतिरिक्त 26 मुख्य आरक्षी व आरक्षियों को रवाना किया गया था।
तृतीय चरण का चुनाव कराने के लिए अतिरिक्त छह उपनिरीक्षक व 106 मुख्य आरक्षी व आरक्षी को रवाना किया गया। एएसपी शशि शेखर सिंह ने अनुशासन में रहकर अपनी-अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा के साथ करने की हिदायत दी। जिससे कि निष्पक्ष व निर्विघ्न मतदान संपन्न हो सके। इस दौरान सीओ मेंहदावल राघवेन्द्र सिंह राठौर, प्रभारी चुनाव सेल मनोज कुमार त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकान्त ओझा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।