डिप्लोमा इंजीनियरों ने गुरुवार को इंजीनियर राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की। कार्य बहिष्कार के बाद डिप्लोमा इंजीनियर कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना पर बैठ गए।
वक्ताओं ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियरों को 4800 ग्रेड पे दिया जाना चाहिए। इस दौरान अवधेश मणि त्रिपाठी, रामकुबेर, अरविंद यादव, सुजीत श्रीवास्तव, सुप्रिया भारती, प्रियंका श्रीवास्तव, अवधेश, अनिल चौरसिया, सुरेश वर्मा, अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा, प्रसूश पांडेय, राजेंद्र चौधरी, राजू प्रसाद, धर्मेंद्र, अशोक यादव, जेपी कश्यप, अमित खरवार, सतीश पांडेय, खेसाल अहमद, अनिरुद्ध राय, लालचंद्र आदि इंजीनियर उपस्थित रहे।
वीरेंद्र यादव