फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवागत डीआईओएस ने कार्यभार संभाला

विज्ञापन
नवागत डीआईओएस का स्वागत करते उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
नवागत डीआईओएस ने कार्यभार संभाला
विज्ञापन

डीआईओेएस मनमोहन शर्मा का शिक्षक संघ ने स्वागत किया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शनिवार को नवागत डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के कर्मियों से परिचय प्राप्त किया। माध्यमिक शिक्षक संघ ने नवागत डीआईओएस का बुके देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

नवागत डीआईओएस मनमोहन शर्मा मूलत: मथुरा के रहने वाले हैं। इससे पूर्व वह बलरामपुर में डीआईओएस, बस्ती में प्राचार्य डॉयट और एडी बेसिक के पद पर कार्य कर चुके हैं। यहां आने से पूर्व वह कुशीनगर जिले के डीआईओएस रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना, शासन के जरिए छात्रों को मिलने वाली योजनाओं का लाभ दिलाना, शिक्षकों का समय से स्कूल पहुंच कर पठन-पाठन कराना उनकी प्राथमिकता में है। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी के नेतृत्व शिक्षकों ने डीआईओएस का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रधानाचार्य यूनुस अख्तर खान, मोहिबुल्लाह खान, महेश राम, गिरिजानंद यादव, विंध्याचल सिंह, हरिहर प्रसाद यादव, संत मोहन त्रिपाठी, विजय यादव, विवेकानंद यादव, राम नारायण शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें