फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के नीचे दबने से स्कूल प्रबंधक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर के नीचे दबने से स्कूल प्रबंधक की मौत
विज्ञापन

डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने पहुंचकर पीड़ित परिजनों को दिया सांत्वना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। नगर पंचायत हरिहरपुर निवासी एक स्कूल प्रबंधक शनिवार को ट्रैक्टर के नीचे दबने से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया है, जहां उपचार के दौरान शाम को उनकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नंबर पांच इंदिरानगर निवासी 45 वर्षीय अविनाश पाल उर्फ विक्कू पाल पुत्र स्वर्गीय गोविंद पाल शनिवार को कठिनईया नदी के किनारे स्थित अपने मछली पालन फार्म के पास समतलीकरण का कार्य करा रहे थे। उन्होंने चालक से खुद ट्रैक्टर चलाने की बात कहकर ट्रैक्टर से काम करना शुरू कर दिया। अचानक संतुलन खो जाने की वजह से ट्रैक्टर पलट गया। जिसके नीचे दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें घायलावस्था में ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए। अविनाश पाल उर्फ विक्कू पाल के रिश्तेदार राजेश पाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शनिवार शाम उनकी मौत हो गई। अविनाश पाल स्कूल के प्रबंधक भी थे और वे गोरखपुर जनपद में रजिस्ट्री विभाग में कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी सारिका पाल और एक बेटी जूही पाल है। बेटी मिश्र के इजिप्ट शहर में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा है। स्कूल प्रबंधक की मौत की खबर सुनकर उनके घर पहुंचे डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल, पूर्व चेयरमैन बृजेश पाल, पूर्व प्रमुख दिगपाल पाल और अजय पाल आदि ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें