फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव जलाने के दौरान दंपती झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अलाव जलाने के दौरान दंपती झुलसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के रेवटा में सोमवार को अलाव जलाते समय दंपती गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रेवटा गांव में पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। सड़क के किनारे सपा नेता शेषनाथ यादव उर्फ मटलू का आवास है। दरवाजे के पास सड़क निर्माण कार्य में प्रयुक्त तारकोल रखा हुआ है। पूर्व प्रमुख शिवनाथ यादव ने बताया कि सोमवार की सुबह सपा नेता के 70 वर्षीय पिता राममूरत और 68 वर्षीय मां कमला देवी अलाव तापने के लिए सड़क में प्रयुक्त तेल डाली तो आग तेज लपट के साथ जल गई। आग की लपटों ने दंपती को अपने आगोश में ले लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और आग को बुझाया। परिजन झुलसे दंपती को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत बताते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें