फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनघटा : 20 घंटे से 200 गांवों में छाया रहा अंधेरा

Sun, 29 Sep 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शुक्रवार की रात आठ बजे से कटी बिजली शनिवार की शाम चार बजे हुई बहाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई है। क्षेत्र के दो सौ गांवों में शुक्रवार की रात 8 बजे से बिजली सप्लाई ठप हो गई है, जो शनिवार शाम चार बजे बहाल हुई। बिजली आपूर्ति न होने से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

धनघटा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था खराब है। बारिश के मौसम में फाल्ट की घटनाएं लगातार बढ़ने से क्षेत्र में आपूर्ति घंटों प्रभावित हो रही है। शुक्रवार की शाम आठ बजे फाल्ट होने से दो सौ से अधिक गांव अंधेरे में डूब गए। शनिवार को काफी प्रयास के बाद शाम चार बजे गांवों में विद्युत सप्लाई शुरू हुई। विद्युत आपूर्ति में हो रही बाधा को देखते हुए क्षेत्र के उपभोक्ताओं में रोष देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम प्रसाद मिश्र, सरफराज अहमद, सुहैल अहमद, जानकी प्रसाद, हीरालाल आदि ने कहा कि क्षेत्र से होकर गुजरने वाले हाईवोल्टेज और एलटी तारों में सैकड़ो जोड़ होने के बावजूद विभाग लापरवाह बना रहता है। इस संबंध में एसडीओ कौशल किशोर ने बताया कि कई स्थानों पर तेज हवा और बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित रही, लेकिन फाल्ट दुरुस्त करके सप्लाई बहाल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें