फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
कटार मिश्र में कथा सुनाते कथा व्यास
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के कटार मिश्र गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ में कृष्ण जन्म की कथा व्यास सभामणि पांडेय ने सुनाई। पंडाल ‘’नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’’ के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं की मनमोहक कथा सुन श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने धरती पर व्याप्त अत्याचार और पापों के नाश के लिए अवतार लिया। उन्होंने बताया कि ईश्वर हमेशा अपने सच्चे भक्तों की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। जन्मोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने नृत्य किया और भगवान के जयकारे लगाए। इस अवसर पर प्रसिद्ध नारायण मिश्र, चंद्र प्रकाश पांडेय, महेंद्र प्रताप मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें