फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीएम डैस बोर्ड पर खराब प्रगति वाले विभागों को चेतावनी

Tue, 18 Nov 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा हुई। इस दौरान खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले विभागाों को चेतावनी दी गई। उन्हें सुधार लाने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

डीएम आलोक कुमार ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति के संबंध में लाभार्थियों की संख्या एवं प्रगति की जानकारी ली। कहा कि वेंडर्स एवं बिजली विभाग आपसी समन्वय के साथ अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराते हुए लोगों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित करें। उन्होंने अपेक्षाकृत प्रगति धीमी पाए जाने पर प्रगति लाने के निर्देश के साथ-साथ जनपद स्तर पर वेंडर्स की उपस्थिति में आवश्यकतानुसार कैंप का भी आयोजन कराने हेतु निर्देशित किया। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत उपभोक्ताओं के विद्युत बिल सुधार के प्रकरणों में पेंडेंसी जीरो करने हेतु निर्देशित किया। जनपद के विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन अथवा कनेक्शन शिफ्टिंग, पोल शिफ्टिंग आदि के प्रकरणों का स्थलीय निरीक्षण कर तत्काल निस्तारित कराया जाए, इसे गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने फेमिली आईडी बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, डीएसटीओ अजय श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण आर के पांडेय, अधिशासी अभियंता विद्युत राजेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें