फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: देवरिया ने अयोध्या को 2-1 से दी शिकस्त

Tue, 15 Apr 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
राज्यस्तरीय बालीवाल प्रतियोगिता में अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए ​खिलाड़ी
विज्ञापन
मगहर। नगर पंचायत मगहर के सूती मिल रोड स्थित मैदान में रविवार देर शाम दो दिवसीय दिवसीय डे-नाइट राज्यस्तरीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया। उद्घाटन मैच सिवान की टीम ने जीता। अन्य तीन मैच में देवरिया की टीम ने अयोध्या और बेगूसराय की टीम को तथा सिवान ने नेपाल की टीम को शिकस्त दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच वाॅलीबाल क्लब सिवान बिहार व वीर बहादुर स्पोटर्स काॅलेज गोरखपुर के बीच खेला गया। सिवान बिहार की टीम ने 2-1 सेट से मैच जीत लिया। स्पोर्ट्स हॉस्टल अयोध्या और स्पोर्ट्स हॉस्टल देवरिया के बीच दूसरा मैच रोमांचक रहा। देवरिया की टीम ने कड़े मुकाबले में अयोध्या को 2-1 से पराजित किया। इसके बाद सिवान और नेपाल के बीच खेला गया।
इसमें सिवान की टीम ने नेपाल की टीम को 2-1 से पराजित किया। स्पोर्ट्स हॉस्टल देवरिया और बेगूसराय बिहार के बीच खेले गए मैच में देवरिया ने बेगूसराय बिहार की टीम को 2-1 से पराजित किया। निर्णायक की भूमिका अमित बच्चन व शमसहुद्दीन ने निभाई।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, पूर्व चेयरमैन अश्वनी गुप्त, हाजी फिरोज भीटी, सिराज खां, खलील खान, परवेज कौसर, रणजीत कन्नौजिया, बबलू खान, अहमद आलम जेई, सैय्यद नफीसुल हसन, सैय्यद शमीम, अवधेश सिंह, जमील अख्तर, सिबतैन मुस्तफा, इश्तियाक खान, हाफिज रिजवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें