फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल...थमा रफ्तार

Fri, 03 Jan 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर सुबह से पड़ रहे कोहरे के कारण सड़क पर कुछ दिखाई नही दे रहा था ऐसे में वाहन च
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शुक्रवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा इस कारण दृश्यता 40 मीटर तक रही। हाईवे सहित विभिन्न मार्गों पर वाहन रेंगते हुए चले और चालकों को लाइट जलाकर चलनी पड़। ठंड बढ़ने से लोग देर से घर से निकले, हालांकि दोपहर बाद जब धूप निकली तो लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। जिसके कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। दृश्यता कम होने से वाहनों को आगे साफ दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में वाहन एक दूसरे के पीछे लगकर चले। घना कोहरा होने से सुबह के समय ठंड में इजाफा हो गया है। लोग देर तक घरों में रहने को मजबूर होना पड़ा। कक्षा आठ तक के स्कूलों के बंद रहने से बच्चे भी घर में ही रहे। मजदूरों और गरीब तबके के लोगाें की मुश्किलें बढ़ गई है। सुबह के समय आजाद चौक पर काम की तलाश में आए भगवान दास, मिठाई आदि ने कहा कि घना कोहरा और ठंड के कारण काम नहीं मिला। मजबूरी में लौटना पड़ रहा है।
-
ऊनी कपड़ों की बढ़ी खरीदारी
ठंड बढ़ने के साथ ही ऊनी कपड़ों के बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। शहर के बरदहिया बाजार, गोलाबाजार, आजाद चौक आदि स्थानों पर ऊनी कपड़ों की खरीदारी करते लोग दिखे। ऊनी कपड़े की खरीदारी करते मिले अर्जुन प्रसाद, राहुल आदि ने बताया कि ठंड बढ़ी है। ऐसे में गर्म रखने के लिए ऊनी कपड़े खरीदने आए हैं। ग्राहक बढ़ने से दुकानदार भी खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


अलाव के सहारे हो गए लोग
ठंड को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की है। यहां शाम होते ही लोग एकत्र हो जा रहे हैं और खुद को गर्म रखने का प्रयास कर रहे हैं। नगर पालिका परिषद के ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि जहां पर अलाव की और जरूरत पड़ेगी वहां भी अलाव जलवाए जाएंगे।

कोट
मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। वर्तमान में कोहरे के असर है। यह अगले सप्ताह तक बना रहेगा। ठंड और गलन से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें