फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गाजियाबाद के जिला जज के तबादले की मांग को लेकर वकीलों का प्रदर्शन

विज्ञापन
गाजियाबाद की घटना को लेकरदीवानी न्यायालय परिसर के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन करते अधिवक्ता।संव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। गाजियाबाद की घटना के संबंध में कोई कार्रवाई न होने से नाराज जिले के अधिवक्ताओं ने सोमवार को न्यायालय परिसर गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला जज के स्थानांतरण समेत अन्य मांगों को पूरा किए जाने की मांग की।
गाजियाबाद के जिला जज का स्थानांतरण समेत अन्य मांगों को लेकर गाजियाबाद जिला बार एसोसिएशन द्वारा समर्थन मांगे जाने के कारण सोमवार को जिले के अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन किया और गाजियाबाद बार एसोसिएशन की मांग के समर्थन में न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं किया। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं करने पर वादकारी कचहरी से तारीख जान कर लौट गए।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्र, महामंत्री राकेश जी मिश्र तथा जनपद बार एसोसिएशन अध्यक्ष शशि कुमार ओझा, महामंत्री राणा रविंद्र सिंह की अगुवाई में पदाधिकारियों ने कहा कि तत्काल प्रभाव से जिला जज गाजियाबाद का स्थानांतरण करके उनके विरुद्ध निलंबन और अवमानना की कार्रवाई की जाए। निहत्थे अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के दोषी पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया जाए। साथ ही एसआईटी गठित कर दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। घायल अधिवक्ताओं को सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में नवनीत कुमार पांडेय, महीप बहादुर पाल, मोहम्मद मोबीन, सुनील कुमार पांडेय, दुर्गेश नारायण मिश्र, मोहम्मद असलम, शत्रुधन यादव, अवधेश कुमार पांडेय आदि शामिल रहे।ण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें