फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उत्कर्ष ने राष्ट्रीय वाॅलीबाल में किया बेहतर प्रदर्शन, सीएम करेंगे सम्मानित

विज्ञापन
वालीबाल ​खिलाड़ी उत्कर्ष श्रीवास्तव ​शिल्ड के साथ। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
- मेंहदावल के मंझरिया गांव का रहने वाला है उत्कर्ष श्रीवास्तव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के मेंहदावल तहसील क्षेत्र के मंझरिया (लाला) गांव के उत्कर्ष श्रीवास्तव ने बरेली में हुए चार दिन तक राष्ट्रीय विद्यालयी वाॅलीबाल अंडर-17 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में यूपी की टीम ने सात में से छह मैच जीते। फाइनल मुकाबले में यूपी की टीम उप विजेता रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दस दिसंबर को गोरखपुर में उत्कर्ष समेत राज्य, राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
बरेली में छह से दस नवंबर तक चार दिन तक चली इस प्रतियोगिता में उत्कर्ष ने यूपी टीम से खेला था। यूपी टीम सात में से छह मैच जीती। फाइनल में विद्या भारती से कड़ा मुकाबला हुआ। यूपी की टीम इसमें उप विजेता रही। प्रतियोगिता में राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 68 टीम ने भाग लिया। इसमें 35 बालक व 33 बालिका वर्ग की टीमों के कुल 797 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्कर्ष के पिता प्रदीप श्रीवास्तव पत्रकार हैं। उनकी मां पूजा श्रीवास्तव गृहिणी हैं। उत्कर्ष ने अपनी सफलता का श्रेय कोच नीरज राय और माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें