फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दहेज में 10 लाख की मांग, शादी तोड़ने की धमकी<bha>;</bha> छह पर प्राथमिकी

Thu, 09 Jul 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मेंहदावल। शादी तय होने और सगाई की रस्म पूरी होने के बाद अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपये की मांग कर विवाह तोड़ने तथा फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर मेंहदावल पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम समेत अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर पंचायत मेंहदावल के एक मोहल्ला निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि उसकी बहन का विवाह खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी अरविंद कुमार से तय हुआ था। 26 अक्तूबर 2025 को लड़की दिखाने की रस्म हुई, जबकि 18 अप्रैल 2026 को मेंहदावल के एक मैरिज हॉल में सगाई और गोदभराई का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसी दौरान विवाह की तिथि एक नवंबर 2026 तय की गई।
विज्ञापन

आरोप है कि सगाई के बाद अरविंद ने बहन से मोबाइल पर बातचीत शुरू की। कुछ समय बाद उसने अपने माता-पिता, दो बहनों, बहनोई और उसके पिता के साथ मिलकर 10 लाख रुपये नकद दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर शादी न करने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि समझौते के लिए जब परिजन आरोपियों के घर पहुंचे तो उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। रिश्ता तय होने के बाद उसके पिता करीब साढ़े चार लाख रुपये खर्च कर चुके थे, लेकिन इसके बावजूद अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें