फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Sat, 08 Nov 2025 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
अ​धिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर दीन्नी न्यायायल गेट पर प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शुक्रवार को संयुक्त बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के लिए अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं करते हुए दोपहर में सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद पाठक के नेतृत्व में अधिवक्ता एकता का नारा लगाते कलक्ट्रेट में सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौपा।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद पाठक ने कहा कि जिले की स्थापना 1998 में हुई। आज से लगभग 17 वर्ष पूर्व सत्र न्यायालय का भी गठन होकर जिले में न्यायालय चल रहा है। न्यायालय अपने भवन में सन 2017 से इस आश्वासन पर चल रहा है कि अधिवक्ताओं की मूलभूत आवश्यकताओं जैसे चैंबर पानी निकासी सफाई व्यवस्था सुरक्षा शौचालय तथा बैंक की एक शाखा तथा पोस्ट ऑफिस की शाखा स्थाई कैंटीन पुस्तकालय आदि की व्यवस्था हो जाएगी। किंतु अधिवक्ता मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें