फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रोजगार मेले में 146 युवाओं को मिली नौकरी

Sat, 08 Nov 2025 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थी नियु​क्ति पत्र के साथ-स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज और जिला सेवा योजना कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एचआरपीजी कॉलेज में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें 350 अभ्यर्थी पहुंचे। उनमें से विभिन्न कंपनियों में 146 युवाओं का चयन किया गया।
विज्ञापन

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की एक दर्जन से अधिक कंपनियों ने स्टाल लगाकर युवाओं का रजिस्ट्रेशन किया। शार्टलिस्ट कर साक्षात्कार लिया। एलआईसी, ब्लिंकइट, एप्टिव इंडिया प्रालि, एसबीआई लाईफ इंश्यूरेंस, एल एंड टी कंस्ट्रक्शन, श्रीराम फाइनेंस, मदरसन मेट आटोमोटिव, टाटा विस्ट्रोन, कैरियर ब्रिज स्किल सौल्यूशन, सिसका इलेक्ट्रिकल, स्वाभिमान माइक्रो फाइनेंस आदि कंपनियों ने साक्षात्कार के जरिए 146 अभ्यर्थियों का चयन किया।
जिला सेवा योजन अधिकारी माधवी उपाध्याय ने सरकार की ओर से चलाए जा रहे स्वरोजगार कार्यक्रमों की जानकारी दी। कहा कि देश व प्रदेश की सरकार सभी को रोजगार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी ने कहा कि युवाओं को पारंपरिक पढ़ाई के साथ तकनीकी दक्षता भी हासिल करनी चाहिए। इससे वे न केवल स्वयं का भविष्य संवार सकते हैं, अपितु दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर बड़े लक्ष्य की शुरुआत एक छोटे प्रारंभ से होती है। इसलिए छात्रों को घबराना नहीं चाहिए। इस दौरान चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ. विजय कुमार मिश्र ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. प्रताप विजय कुमार ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें