फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सिर में गंभीर चोट से हुई थी मौत, हत्या का केस

Sat, 23 Aug 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। धनघटा थानाक्षेत्र के उमरिया बाजार में सोमवार को एक होटल के मिले युवक की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई थी। उसको लगी यह संघातिक चोट ही उसकी मौत का कारण बनी। इस मामले में मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर अज्ञात आरोपी पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई प्रदीप पुत्र इंद्रमणि का आरोप है कि उसका छोटा भाई सुरजीत (24) तमिलनाडु में रहकर नौकरी करता था।
चार महीने पहले वह घर आया था। सोमवार की रात उमरिया बाजार में स्थित एक होटल के पीछे वह गिरा हुआ था और उसके सिर से खून टपक रहा था। उसके परिवार के लोग उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार गए, जहां देखने के बाद चिकित्सक ने सुरजीत को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई कि उसकी मौत उसके सिर में संघातिक चोट लगने से हुई थी।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि सुरजीत की मौत की वजह सिर में गंभीर चोट आना ही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें