संतकबीरनगर। अपर सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कृष्ण कुमार पंचम की अदालत ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने आौर आरोपी के परिवार के पांच लोगों पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
थाना धर्मसिंहवा अंतर्गत ग्राम निवासी पीड़िता की मां ने विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कृष्ण कुमार पंचम की अदालत में अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थना पत्र दिया कि उसके पुत्र की 12 जून 2025 को शादी थी। पूरा परिवार व रिश्तेदार बरात चले गए थे। इसी बात का लाभ उठाकर उसके गांव का आरोपी उसकी 17 वर्ष की लड़की को समय रात में नौ बजे बहला कर कहीं लेकर चला गया। 24 जून की सुबह सात बजे आरोपी के घर वाले उसके घर पर चढ़ आए और मारपीट कर अब शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
घटना की सूचना एसपी को दिया और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की कार्रवाई न होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। संवाद