फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आने से शख्स की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की चपेट में आने से शख्स की मौत
विज्ञापन

बेलहर। सोमवार को बेलहर कला चौराहे के पास बाइक की चपेट में आने से शख्स की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बेहलर कला के भीतरी टोला निवासी 48 वर्षीय ललित साहनी किसी काम से बेलहर चौराहे पर गए थे। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ललित घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने घायल को मेंहदावल सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी डॉक्टर ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर ले जाते दौरान रास्ते में ही ललित की मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर परिवार जनों में कोहराम मच गया। पीड़ित पत्नी इलाइची देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। ललित के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि छोटी बेटी की शादी तय की थी। एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें