फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर से लापता युवक का पोखरे में मिला शव

Wed, 09 Oct 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मंगलवार की शाम से लापता था युवक
विज्ञापन

- दुधारा क्षेत्र के करही गांव के पोखरे में उतराया मिला शव
- उपधी गांव के मोहम्मद साकिब के रूप में हुई पहचान

संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र के करही गांव के पोखरे में बुधवार को एक युवक का शव उतराता दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर शिनाख्त कराईं। लाश की पहचान करही मदरसा के पूरब स्थित उपधी गांव के मोहम्मद साकिब के रूप में हुई। परिजनों की मानें तो साकिब मंगलवार शाम से लापता था।
विज्ञापन


करही गांव के अरबिया मदरसा के बगल में एक पोखरा है। दोपहर एक बजे बच्चों ने पोखरे में एक युवक का उतराता शव देखकर शोर मचाया। मौके पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि अदील अहमद ने एसओ दुधारा को सूचना दी। पुलिस ने शव निकाल कर शिनाख्त कराईं। मोहल्ले व आसपास के लोगों ने उपधी गांव के मोहम्मद साकिब (28) पुत्र मोहम्मद अनीस के रूप में हुई। साकिब की मां जरीना खातून ने बताया कि मोहम्मद साकिब मंगलवार शाम से लापता था। अक्सर देर सबेर घर आता था। मंगलवार को शाम घर नहीं आया। खोजबीन की गई लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। घर से सौ मीटर की दूरी पर मदरसे के पास पोखरे में उतराता शव मिला। परिवार बेहद गरीब है। माता जरीना खातून ने बताया कि घर का इकलौता चिराग बुझ गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें