फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन

- दुधारा क्षेत्र के खम्हरिया गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र के खम्हरिया निवासी अधेड़ का शव शुक्रवार को गांव के उत्तर बागीचे में पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर ग्रामीणों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

खम्हरिया गांव के कुछ लोग शुक्रवार की सुबह बागीचे की ओर गए थे। जहां पेड़ से लुंगी के सहारे लटक रहे 54 वर्षीय नेबूलाल का शव को देखा। बाद में गांव के काफी लोग मौके पर पहुंच गए। प्रमोद कुमार ने बताया कि बड़े भाई नेबूलाल अविवाहित थे। भाई मानसिक रुप से बीमार थे। ग्रामीणों ने बताया कि वह बृहस्पतिवार देर शाम घर से निकले थे। एसओ सर्वेश राय ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का पाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें